नई दिल्ली। पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को व्हाइट वॉश कर दिया। सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 36 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कामय कर दिया। अब पाकिस्तान दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने दक्षिण अफ्रीका को उनके घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में व्हाइट वॉश किया।
पाकिस्तान ने यह कमाल मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में किया। पाकिस्तान और अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे जोहान्सबर्ग में खेला गया। मुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से पहले शानदार बैटिंग और फिर शानदार बॉलिंग देखने को मिली। मुकाबले में बारिश ने भी परेशान किया, जिसके तहत डीएलएस मैथड का इस्तेमाल किया गया।
दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान ने 47 ओवर 308/9 रन बोर्ड पर लगाए। बारिश का कारण टीम 47 ओवर तक ही बैटिंग कर सकी। इस दौरान टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे सैम अय्यूब ने शानदार पारी खेलते हुए 94 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान और पूर्व कप्तान बाबर ने अर्धशतक जड़े। बाकी सलमान आगा ने अच्छी पारी खेली। कप्तान रिजवान ने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन स्कोर किए। बाबर ने 71 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। बाकी सलमान आगा ने 33 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन स्कोर किए।
रन चेज में दक्षिण अफ्रीका का हुआ खेल खराब
फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को डीएलएस के तहत 47 ओवर में 308 रनों का ही टारगेट मिला। हालांकि टीम 42 ओवर में 271 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 43 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि उनकी पारी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

