नई दिल्ली। सिनेमाघरों में हाल ही में डिज्नी की नई एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा ‘मुफासा: द लायन किंग’ रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। द लायन किंग की प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने रिलीज के तीन दिनों में भारत में अच्छी कमाई कर ली है। लाइव-एक्शन हॉलीवुड फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। चलिए यहां जानते हैं ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘मुफासा: द लायन किंग’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है?
‘मुफासा: द लायन किंग’ को बॉक्स ऑफिस पर नाना पाटेकर की वनवास के साथ क्लैश करना पड़ा था। वहीं पुष्पा 2 पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इसके बावजूद ‘मुफासा: द लायन किंग’ भी सिनेमाघरों तक दर्शक खींचने में कामयाब ही रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाल दिया है और अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है।
‘मुफासा: द लायन किंग’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 8.8 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई में 55.68 फीसदी की तेजी आई और इसने 13.7 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 18.75 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘मुफासा: द लायन किंग’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 41.25 करोड़ रुपये हो गई है।
तीन दिन में 50 करोड़ नहीं कमा पाई ‘मुफासा: द लायन किंग’
बता दें कि ‘मुफासा: द लायन किंग’ के हिंदी-डब वर्जन में शाहरुख खान ने मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। जबकि उनके बड़े बेटे आर्य़न ने सिंबा के किरदार को और छोटे बेटे अबराम ने बेबी मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं इस फिल्म के तमिल-डब वर्जन को महेश बाबू ने अपनी आवाज दी है।
शाहरुख खान और महेश बाबू के स्टारडम के चलते ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने भारत में तीन दिनों में अच्छी कमाई कर ली है लेकिन य़े फिल्म 50 करोड़ रुपये के आंकड़े से पीछे रह गई है। बता दें कि इसकी कमाई 2019 द लायन किंग रीमेक से काफी कम है, जिसने अपने शुरुआती वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब देखने वाली बात होगी कि वीकडेज में ये फिल्म कैसा कारोबार कर पाती है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

