खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली के संसद भवन में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सांसद ने अपने X अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें बृजमोहन अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे परिवार के सबसे छोटे सदस्यों पोते उद्भव और पोती लव्या को अपना स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिया। उनके बाल प्रेम और सरल स्वभाव ने बच्चों के मन में विशेष छाप छोड़ी। यह क्षण हमारे परिवार के लिए हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा- ‘आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी का सादगी और दूरदर्शिता से भरा व्यक्तित्व हमेशा हमें नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करता है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

