खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर रामानुजगंज। जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के छतवा गांव के जंगल में हाथी की मौत मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दो आरोपी अब भी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, वन विभाग को गुरुवार को छतवा के जंगल में हाथी के मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के शव का पोस्टमार्टम में बाद प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की वजह सामने आई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के रहने वाले चार लोगों ने जंगली सुअर के शिकार के लिए करंट का तार बिछाया था।
हरि सिंह और परमेशवर सिंह से मामले को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान दोनों ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर करंट लगाना कबूल किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Trending
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व
- ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, 16वें वित्त आयोग एवं वीबी-जी राम जी के कार्यों के अभिसरण पर सहमति
- शिक्षा मंत्री की बैठक के बाद TET को लेकर शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, विभागीय परीक्षा कराने पर सरकार की सहमति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- तेंदूपत्ता के 46 लॉट की बिक्री के लिए 18 खरीदार नियुक्त, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिए पारदर्शिता के निर्देश
- जातिगत जनगणना पर संतोष पांडे का राहुल गांधी पर हमला, बोले- पहले बताएं किस जाति से हैं
- अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: विक्रांत भूरिया को MP में पहचान बनाने की दी नसीहत, बोले- कांग्रेस का मतिभ्रम ही उसके विनाश का कारण
- रायपुर एयरपोर्ट पर निजीकरण की तैयारी, 50 साल की PPP कंसेशन पर जाएगा संचालन

