नई दिल्ली। इन दिनों पाकिस्तान टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौजूद है। दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल कर बड़ा कमाल कर दिया। सीरीज के दो मैच पूरे हो चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 81 रनों से जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो 21वीं सदी में अब तक कोई दूसरी टीम नहीं हासिल कर सकी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज में जीत अपने नाम की। दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा, “यह टीम गेम है, शुरू से लेकर आखिर तक सभी लोग योगदान देने के लिए जुड़े हुए थे।”
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 दिसंबर, रविवार को खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिर दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 81 रनों से जीत अपने नाम की थी।
केप टाउन में खेले गए दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम 49.5 ओवर में 329 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान रिजवान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 82 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए।
फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारी खेलते हुए 74 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97 रन स्कोर किए। हालांकि क्लासेन की यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। रन चेज में अफ्रीका 43.1 ओवर में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

