खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला में सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत कोलचूर, केशरपाल एवं कुम्हली में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र, विष्णु की पाती प्रदाय किया गया एवं नये आवास में गृह प्रवेश करवाया गया।
विदित हाे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबाें की जीवनदशा में बदलाव के लिए, उनकी आवासीय समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्के मकानों का निर्माण करके उन्हें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन बस्तर जिले में प्रभावी ढंग से किय जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों को साल भर के भीतर पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नए आवासों के लिए मंजूरी मिल सके।
Trending
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’

