नई दिल्ली। पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और ये हर रोज करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। हालांकि तीसरे हफ्ते में एंट्री लेते ही फिल्म की कमाई घट गई है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 15वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले हफ्ते 725.8 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 264.9 करोड़ रुपए का कारोबार किया। तीसरे हफ्ते में शामिल होते ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई और इसने महज 17.55 करोड़ रुपए ही कमाए। इससे पहले फिल्म ने किसी भी दिन इतनी कम कमाई नहीं की थी।
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ 15वें दिन 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन फिल्म ऐसा करने से चूक गई। 15वें दिन का कलेक्शन मिलाकर अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ की कुल कमाई 990.7 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि 20 दिसंबर को दो फिल्में पर्दे पर आ रही हैं। नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर ‘वनवास’ और म्यूजिकल ड्रामा ‘मुफासा: द लायन किंग’ आज रिलीज होंगी। इससे पहले ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कम होता दिख रहा है।
किस भाषा में किया कितना कलेक्शन?
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। फिल्म सबसे ज्यादा हिंदी वर्जन में कमा रही है। हिंदी भाषा में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 621.6 करोड़, तेलुगु में 295.6 करोड़, तमिल में 52.4 करोड़, कन्नड़ में 7.13 करड़ और मलयालम में 13.97 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

