खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 3 अलग-अलग जगहों पर आज गुरुवार की सुबह एनआईए ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि एनआईए को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों का नक्सलियों से संबध है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम आज सुबह साढ़े 5 बजे जिले के भैरमगढ़, आवापल्ली और तर्रेम पहुंचकर कुछ लोगों के घरों में छापा मारा है, उनसे पूछताछ किया जा रहा है। इससे पहले एनआईए की टीम ने नक्सल मामले में ही बीजापुर जिले से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए उसी के आधार पर आज छापा मारा गया है। यह माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के नक्सलवाद काे पूरी तरह से खत्म करने के तय की गई समय सीमा मार्च 2026 का हिस्सा माना ज रहा है।
उल्लेखनीय है कि एनआईए की टीम ने सप्ताहभर पहले सुकमा जिले में भी छापा मारा था। इसके अलावा सुकमा से लगे पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरि में भी छापेमार कार्रवाई की गई थी। वहीं नक्सल मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

