खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रचार प्रसार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आन्दोलन के रूप में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के द्वौरान एनिमिया, वृध्दि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढाई भी, बेहतर प्रशासन व पारदर्शिता एवं कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी एवं समग्र पोषण थीम की पर गतिविधीयां आयोजित हो रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि पोषण अभियान अंतर्गत पोषण भी पढ़ाई भी जैविक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा, पारंम्परिक खाद्य पदार्थों पर आधारित व्यंजन प्रदर्शिनी, गृहभेंट, पोषण के 05 सूत्र का आयोजन किया गया। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण भी पढ़ाई भी के तहत भाषायी विकास यह किसकी आवाज है की गतिविधि करवाया गया। रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक को कम उपयोग करते हुये जैविक खाद का उपयोग फसल व सब्जियों में करने हेतु प्रेरित किया गया व इनके फायदे के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को पोषण के पांच सूत्र जिसमें पहले सुनहरे 1000 दिवस (गर्भावस्था से शिशु के 02 वर्ष), पौष्टिक आहार, डायरिया रोकथाम, एनीमिया प्रबंधन एवं स्वच्छता के बारे में बताया गया तथा घर-घर जाकर गृहभेट करते हुए पूरक आहार, स्तनपान एवं साफ-सफाई आदि की जानकारी दिया गया।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल

