खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा भाजपा सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान नगर निगम जगदलपुर ने स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता दीदी उत्सव सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में नगर पालिकनिगम जगदलपुर के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जिसमे निगम के जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए ।इसके अलावा दलपत सागर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे महापौर श्रीमती सफिरा साहू, आयुक्त निर्भय कुमार साहू, स्वच्छता एम्बेसडर, गणमान्य नागरिक एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कलेक्टरेट कार्यालय परिसर के समीप स्वच्छता अभियान का आयोजन 12 दिसम्बर को किया गया जिसमे सफाई सभापति नरसिंग राव, शिक्षा सभापति योगेंद्र पांडे, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनों में जागरूकता लाने हेतु दंतेश्वरी माता मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन 13 दिसम्बर को किया गया। इसके अलावा 20 दिसम्बर को स्वच्छता दीदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दीदियो क़ो सम्मानित किया जाएगा।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

