खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के निहारिका क्षेत्र में के चौपाटी में बीती रात जमकर बवाल हुआ। यहां पर पति अपनी प्रेमिका के साथ आया हुआ था, जिसका सामना उसकी पत्नी से हो गया। फिर क्या था मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान पति ने पत्नी की पिटाई करनी शुरु कर दी, जिसका साथ प्रेमिका ने भी दिया। पत्नी की चीख सुनकर भीड़ ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने आपा खो दिया, फिर क्या था मौके पर जमकर बवाल हो गया। यह पूरा घटनाक्रम निहारिका स्थित चौपाटी में हुआ। बताया जा रहा है,कि पति अपनी प्रेमिका के साथ आया हुआ था, जहां उसकी पत्नी भी पहुंची हुई थी। प्रेमिका के साथ मौजूद पति का आमना सामना पत्नी से हुआ तब विवाद होने लगा। इसके बाद पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई करनी शुरु कर दी।
पीड़िता की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद भीड़ भी आक्रोशित हो गई और पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान घटनाक्रम का वीडियो बना रही युवती का मोबाईल प्रेमिका ने तोड़ दिया। चौपाटी में हो रहे हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

