खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के कर्मचारी 6 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ के बैनर पर बैठे हैं। आज मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा किआप सभी कर्मचारी अधिकारी के कारण ही जगदलपुर शहर साफ सुथरा रहता है। आपके बदौलत ही नगर निगम जगदलपुर को रैंक मिलता है ,जिसका देश प्रदेश में नाम होता है। आपकी मांगे पूर्णतः जायज है, प्रदेश कि सायं सरकार को संज्ञान लेते हुए आपकी मांगो को तत्काल पूरी करनी चाहिए कांग्रेस पार्टी हमेशा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा, प्रदेश की सांय सरकार और उनके नेताओं को आपकी सभी 6 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरी करनी चाहिए, किंतु सत्ता में बैठी हुई भाजपा सरकार सिर्फ कागजी लीपा-पोती तक सीमित है आज कर्मचारी अधिकारी, किसान, युवा सहित प्रत्येक वर्ग इनसे परेशान हैं कांग्रेस पार्टी आपके मांगो का समर्थन करते हुए आपके साथ खड़ी है।
इस दाैरान कविता साहू, राजेश राय, सहदेव नाग, लता निषाद, सूर्या पानी, सुशीला बघेल, दयाराम कश्यप, बी ललिता राव, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी, रोहित पानीग्राही, सायमा अशरफ़,अफ़रोज़ बेगम नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ नगर पालिक निगम जगदलपुर अध्यक्ष जगदीश बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेग बहादुर नेगी, संभागीय अध्यक्ष सुशील पांडेय सहित आदि मौजूद रहे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

