खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लाक के वरदली संकुल केंद्र में स्कूल जतन योजना के तहत कामों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भोपालपटनम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई ने बयान जारी कर उन्हाेने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में बीईओ प्रवीण लाल कुडेम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की राशि को खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण लाल कुडेम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रधान अध्यापकाें पर दबाव बनाकर लाखो रुपए का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन से मांग कि है कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में बीईओ प्रवीण लाल कुडेम द्वारा कराए गए कार्यों और पधान अध्यापकाे से रुपये लेने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाये। अन्यथा इस पूरे मामले को लेकर आने वाले दिनों में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
रमेश पामभोई ने बीईओ नें स्कूलों में बैगर काम किए प्रधान अध्यापको पर दबाव डाला और फिर राशि आहरण करवाकर आहरित राशि को वापस अपने पास रखवा लिया। यह सीधे स्कूल जतन योजना के नाम पर भ्रष्टाचार है, जिसकी जांच होनी ही चाहिए। उन्हाेने बीईओ पर एसएमसी अध्यक्षों पर दबाव डालने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान स्कूल भवनों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों के लिए स्कूल जतन योजना शुरू की गई थी, और भोपालपटनम ब्लॉक के हर स्कूल को 5-5 लाख रुपये की राशि जारी किए गए थे। वर्तमान की भाजपा सरकार में बिना कार्य किए ही बीईओ इस योजना पर करोड़ रुपये खर्च कर दिये हैं। लेकिन किसी भी स्कूल में कार्य नहीं हुआ है, और योजना के पूरी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।, उन्हाेने कहा कि यह भ्रष्टाचार भाजपा सरकार के संरक्षण और देखरेख में हो रहा है।
रमेश पामभोई ने कहा कि बीईओ ने वरदली संकुल केंद्र के स्कूल भवनों का रंग-रोगन और मरम्मत करने के नाम पर प्रधान अध्यापक पर दबाव बनाया फिर उससे रुपये हासिल कर लिया। प्रधान अध्यापक पर बीईओ के द्वारा इस तरह से दबाव डालकर रुपये लेना भ्रष्टाचार है। श्री पामभोई ने कहा कि प्रा.शा. सण्ड्रापल्ली,प्रा.शा. रेड्डीपल्ली, प्रा.शा. मामडीगुड़ा, प्रा.शा. उस्कालेड़, प्रा.शा. उस्कालेड़, नयापारा पामगल, मा.शा. मिनकापल्ली, प्रा.शा. केशाईगुड़ा, प्रा.शा.दम्पया, प्रा.शा. बोरगुड़ा (रूद्रारम), प्रा.शा. पेन्दलालम, प्रा.शा. मीनूर, प्रा.शा. मेटालाचेरू, प्रा.शा. अर्जुनल्ली, प्रा.शा.सोमनपल्ली, पूर्व मा.शा. गुनालपेटा, मा.शा. सण्ड्रापल्ली, नयापारा मद्देड़, मा.शा. नरोनापल्ली, प्रा.शा. तारुड, प्रा.शा. गेर्रागुड़ा, प्रा.शा. टिंगोलगुड़ा, एड़ापल्ली, प्रा.शा. वाड़ला, प्रा.शा. वंगापल्ली, नयापारा वंगापल्ली और प्रा.शा. वंगापल्ली में भी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कार्य करने के नाम पर भ्रष्टाचार करने की बात कही है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

