खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू के तहत मुख्य धारा से भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत उनको लाभ दिया जा रहा है. लोन वर्राटू का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं।
इसी कड़ी में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य नागाराम एलओएस कमाण्डर हड़मे माड़वी ने पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी.इसी के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली दूसरी सुविधाएं मिलेंगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक दंतेवाड़ा जिले में 207 इनामी सहित कुल 887 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लिया है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

