खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

