खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में चिराग परियोजना अंतर्गत पोषण सखियों का 13 से 15 दिसंबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री. एम. आर. तिग्गा ने बताया कि विकासखण्ड मुंगेली के चिन्हांकित ग्रामों में पोषण आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु पोषण सखी के रूप में कार्य करने के लिए 40 महिलाओं का चयन किया गया है।
तकनीकी सहयोगी संस्था पी.सी.आई. के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में चिराग परियोजना के उद्देश्य एवं घटक के बारे में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर योगेश्वर साहू ने खाद्य प्रणाली, खेती में विविधता के लाभ, पोषण बाड़ी पर ध्यान देने एवं जंगल और प्राकृतिक स्त्रोतों से भोजन की उपलब्धता पर प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर सुवर्षा सिंह ने कुपोषण व उससे होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव एवं सावधानी के संबंध में बताया। इस दौरान कृषि विभाग के सहायक संचालक सुमान सिंह पैकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी.पी. कोशले, पोषण विशेषज्ञ रायपुर सुश्वेता ताम्रकार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

