खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अब तक 78 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं उपार्जित धान का उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में 50 धान खरीदी केन्द्रों का करीब 18 हजार मेट्रिक टन से अधिक धान के परिवहन हेतु आदेश जारी किया जा चुका है। साथ ही अब तक 3 हजार मेट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव किया जा चुका है। ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत मोटा धान 2300 रुपए प्रति क्विंटल और पतला धान 2320 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किया जा रहा है। इस वर्ष समूचे प्रदेश के सभी जिलों में 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हुई है।
जिले में कुल 79 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से धान ख़रीदी किया जाना है। इस वर्ष लघु एवं सीमांत कृषकों को दो टोकन और बड़े कृषकों को तीन टोकन का प्रावधान है । टोकन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किसानों को प्रदान किया जा रहा है। कृषक ऐप टोकन तुंहर हाथ के मध्यम से भी कृषक स्वयं टोकन जारी कर सकते हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मॉइस्चर मीटर , बॉयोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध है। सभी धान खरीदी केंद्रों में नये और पुराने बारदानों की पूरी व्यवस्था की गई है। कृषकों की सुविधा हेतु सभी उपार्जन केंद्रों में छाया और पेयजल, शौचालय तथा बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
खाद्य अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकार के अनुसार बस्तर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों का नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित तौर पर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सभी धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को धान उपार्जन हेतु पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता सहित तौल की व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। जिले के 79 उपार्जन केन्द्रों में 78910 मेट्रिक टन धान का उपार्जन कार्य किया जा चुका है। साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों से 16 दिसम्बर तक 50 उपार्जन केन्द्रों से 18393 मेट्रिक टन धान का परिवहन आदेश जारी किया जा चुका है, जिसके विरुद्ध 24 उपार्जन केन्द्रों से परिवहनकर्ताओं द्वारा करीब 3 हजार मेट्रिक टन धान का उठाव किया गया है और अन्य केन्द्रों से भी निरंतर धान का उठाव कर जिले के धान संग्रहण केन्द्र नियानार एवं छोटेदेवड़ा में भण्डारण किया जा रहा है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

