खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन घुर नक्सल प्रभावित इलाका गुंडम पहुंचे थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्रामीणों से बातचीत के दौरान ने कहा कि नक्सलियों के वजह से आप लोग सारी सुविधाओं से वंचित थे, परन्तु अब हमारे जवानों ने यहां आप लोगों के लिए सुरक्षा कैंप खोला है, यहां अब सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। आप लोगों के कैंप में अस्पताल बनाएं है, वहां इलाज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मूलभूत सुविधाएं आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुंडम के ग्रामीणों से वादा कर लौटे हैं कि अगले एक साल के अंदर इस गांव में सभी काे पक्का मकान और मूलभूत सुविधाएं मवैया कराई जाएंगी।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां पहले नक्सली रहते थे, इसीलिए गांव का विकास नही हो पा रहा था, लेकिन अब वो इलाके को छोड़कर जाने लगे हैं, और आने वाले 2026 तक हम उनको पूरी तरह खत्म कर देंगे इसीलिए अब आप लोगों को डरने की जरूरत नही है। अब यहां जवानो का कैम्प स्थापित हो चुका है, आप लोगों को अब स्वास्थ्य और शिक्षा की कोई कमी नही होगी, जवान आपकी पूरी मदद करेंगे। आप कभी भी कैम्प जाकर जवानों से मदद ले सकते हैं। यहां गृहमंत्री ने स्कूल प्रांगण में स्थित महुए के पेड़ के नीचे चारपाई में बैठकर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से संवाद किया और लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुडंम के 153 सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया। इस दौरान अमित शाह ने जवानों के साथ भोजन किया और “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बीजापुर जिले का गुंडम गांव वह इलाका है जहां पर एक साल पहले तक नक्सलियों और सिर्फ नक्सलियों की सरकार चलती थी। इस इलाके को नक्सलियों की जनताना सरकार अपने इशारे पर चलाती थी, परंतु अब यह इलाका पूरी तरह से जवानों के कब्जे में हैं और आज इसी गांव में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

