खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार प्रदेश के 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई। कुल 184 में से 175 स्कूलों को मान्यता दी गई है। मापदंड का पालन नहीं करने पर 9 स्कूलों के आवेदन को अमान्य किया गया है।
सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि मान्यता नियमानुसार भूमि, भवन, संकाय, छात्रों की दर्ज संख्या अनुसार बैठक व्यवस्था होनी चाहिए. पेयजल व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान, प्रसाधन और शैक्षणिक स्टाफ होनी चाहिए. इसके अलावा फर्नीचर व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुरक्षा आदि मापदंड होनी चाहिए। मापदंड का पालन नहीं करने पर इन 9 स्कूलों को मान्यता नहीं दी गई।
दीक्षा पब्लिक हाईस्कूल कृष्णा नगर सुपेला दुर्ग।
इंडियन पब्लिक स्कूल नंदनी रोड जामुल दुर्ग।
लिटिल फ्लावर हाई स्कूल सैगोना कवर्धा।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल हाईस्कूल रैतापारा कबीरधाम।
आइडियल कॉन्वेंट हाईस्कूल घोड़ारी बिरकोना महासमुंद।
कोरिया ज्ञान गंगा हाईस्कूल शिवपुर चरचा कोरिया।
ब्लेसिंग उमावि सड्डू रायपुर।
शांति निकेतन पब्लिक उमावि बोरिया कला रायपुर।
वीर छत्रपति शिवाजी प्रोफ़ेसर कॉलोनी रायपुर।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

