खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। कोतवाली थाने में सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक गुरूचरण मंडल के पिता ने ही अपनी बहू की हत्या की योजना बनाई थी। प्लानिंग के तहत ही गुरूचरण मण्डल भी इस प्लानिंग में शामिल था। पिता ने दो लोगों को बहू रीना मण्डल की हत्या की सुपारी 30 हजार में दी थी। पैसे मिलने के बाद दोनों आरोपियों ने रीना का अपहरण किया और उसे अपने साथ झारखण्ड के गढ़वा ले गये। जहाँ आरोपियों ने कोयल नदी के पुल के उपर से महिला को धक्का दे दिए और इसकी जानकारी मृतक गुरुचरण के पिता शांति मंडल को दिए। इस बात का खुलासा झारखण्ड पुलिस ने मीडिया के सामने किया। पुलिस ने आगे बताया कि पत्नी की हत्या की खबर मिलने के बाद आरोपी अपने पिता के साथ बलरामपुर कोतवाली थाने पहुंचा और पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाया।
इधर, कोतवाली पुलिस को मामले में संदेह हुआ तो गुरूचरण मंण्डल को पूछताछ के लिए बुलाया। जहाँ पूछताछ में पकड़े जाने के दर से आरोपी ने थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और पथराव व तोड़फोड़ करते हुये जमकर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए पिटाई से गुरुचरण की मौत होने का आरोप लगाए थे।
ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद जमकर हंगामा मचा था। सरकार ने मामले में थाने के टीआई व एक आरक्षक को निलंबित किया था। साथ ही पूरे स्टाफ को हटा दिया गया था। सरकार ने गुरुचरण की मौत की जांच का आदेश भी दिया था। पूरे मामले की जाँच चल ही रही थी। इसी बीच झारखण्ड पुलिस को रीना मंडल की हत्या मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। गढ़वा पुलिस ने मृतिका रीना मण्डल के परिजनों से पूछताछ के बाद ससुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में ससुर शांति मंडल ज्यादा देर झूठ नहीं बोल पाया और बहू की हत्या करवाने की बात कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बेटे के कहने पर ही बहू की हत्या की सुपारी दो लोगों को दी थी। वहीं, इस खुलासे के बाद बलरामपुर पुलिस पर लगे सभी आरोप साफ हो गये हैं। पुलिस अब राहत की सांस ले रही है।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

