खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव में प्रार्थी ने पुलिस काे बताया कि व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाईन ट्रेडिंग एप में जोड़ा गया था। तथा ऑनलाईन शेयर ट्रेडिग में अधिक मुनाफा कामने का झांसा देकर 5 लाख 69 हजार रूपये की ठगी की गयी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव के अपराध क्रमांक 84/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर मध्य प्रदेश जिला रतलाम रवाना किया गया था। आरोपी के पता तलाश के दौरान उनके निवास स्थान रतलाम पर रेड कार्यवाही किये, किन्तु आरोपी घर से था फरार। आरोपी की रायपुर छत्तीसगढ़ में लोकेशन मिलने पर रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आराेपी दीपक बैरागी पिता महावीर दास बैरागी उम्र 32 वर्ष निवासी जिला रतलाम मप्र. काे गिरफ्तार क पूछताछ करने पर 5 लाख 69 हजार रूपये ऑनलाई फ्राड करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि किशोर प्रजापति, प्र.आरक्षक पंडुराम मरकाम, आरक्षक अजरंग बघेल, सायबर सेल आरक्षक मनोज कुमार पोयाम का याेगदान।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

