खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीजापुर के धनोरा में स्थित माता रुक्मणी कन्या आवासीय आश्रम में हुई फ़ूडपायजनिंग से एक बच्ची की मौत और 34 बच्चों के बीमार होने को गंभीरता से लेते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज करा रहे बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना उसके बाद जांच दल ग्राम धनोरा स्थित माता रुक्मणी कन्या आवासीय आश्रम पहुंचकर आश्रम में अध्ययनरत बच्चों, शिक्षकों और आश्रम के स्टाफ़ से मुलाकात कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के पश्चात फ़ूडपायजनिंग की शिकार हुई मृतक छात्रा के गृह ग्राम तुमनार पहुंचकर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति को जाना। सभी से मुलाकात और बातचीत के बाद जांच दल ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत पनीर की सब्ज़ी खाने के बाद हुए फ़ूडपायजनिंग से छात्राओं की तबीयत बिगड़ने व ईलाज में लापरवाही से हुई यह घटना भाजपा सरकार के तंत्र की लचर व्यवस्था का नतीजा है।
जांच समिति के संयोजक व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम में पढ़ाई कर रही बच्ची की मौत अमानक पनीर खाने और फिर ईलाज में हुई लापरवाही के कारण हुई है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया है कि जिले में खाद्य विभाग खाने पीने की वस्तुओं को लेकर भी गंभीर नहीं हैं। इस घटना के पीछे कहीं न कहीं खाद्य विभाग की भी लापरवाही रही है। जिले का खाद्य विभाग जिले में पहुंच रही खाद्य सामग्री को समय से पहले जांच कर लेती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती नीना रावतिया उड़दे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष रमेश यालम आदि माैजूद थे।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

