खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका में जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रूपए हड़पने वाले एक महिला समेत नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को फर्जी भुस्वामी बनाकर भुमि का मूल स्वामी मंजुदेवी अग्रवाल की जमीन को बेच दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदनडीह स्थित भूमि के मुल स्वामी मंजु देवी अग्रवाल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य महिला को खड़ा कर 4 एकड़ जमीन को जिसकी वर्तमान में बजारी कीमत 30 करोड़ रूपए है। 03 करोड़ में सौदा कर 10 लाख रूपये बयाना राशि प्राप्त कर आरोपियों ने गणेश बोले निवासी बिलासपुर के साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों के विरूध थाना आमानाका में कुट रचित, कुटकरण जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बता दे ये महिला गरियांबद की निवासी है। जिसे आरोपी हारे सिन्हा द्वारा विक्रयनामा करने के लिये मंजु अग्रवाल का प्रतिरूप बनाया गया। मामले में फर्जी मंजु अग्रवाल समेत प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों को पुछताछ कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. हरि शंकर सिन्हा
2. चेतना ठाकुर
3. अमित शर्मा
4. नरेन्द्र राजपूत
5. अरुण कुमार सरोज
6. रूपेश धनकर उर्फ राजा सिह
7. प्रकाश यादव
8. राजा सिहं उर्फ रूपेश धनकर
9. अमन वर्मा उर्फ युगल किशोर देवांगन
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

