खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नैमेड़ में संचालित पोटाकेबिन आवासिय छात्रावास रह रही कक्षा 10वीं में अध्ययनरत एक छात्रा विमला कवासी निवासी ग्राम तोयनार का स्वास्थ्य खराब होने से बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज 108 के माध्यम से रेफर किया गया। लेकिन मेकाॅज पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो गई। जिसके बाद आज गुरुवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैमेड़ में संचालित पोटाकेबिन आवासिय छात्रावास में अध्ययनरत छात्रा विमला कवासी उम्र 15 वर्ष दुगेली थाना क्षेत्र के ग्राम तोयनार निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि विमला का अचानक से 24 नवंबर को स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे नैमेड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण उसे वापस छात्रावास लाया गया। 28 नवंबर को दोबारा स्वास्थ्य खराब होने के कारण वापस उसे नैमेड़ ले जाया गया, वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण 11 दिसंबर को विमला को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज 108 के माध्यम से रेफर किया गया। लेकिन मेकाॅज पहुंचने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। विमला की मौत की खबर परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन मेकाज पहुंचे, आज गुरुवार को छात्रा के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उल्लेखनिय है कि बीजापुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर माता रुक्मणी कन्या आश्रम धनोरा (आवासीय विद्यालय) की 35 छात्राएं रविवार 8 दिसंबर की रात में भोजन करने के बाद फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गई थी। जिसमें से एक तीसरी कक्षा की छात्रा शिवानी तेलाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज भेजा जा रहा था, जिसकी मंगलवार 10 दिसंबर काे मेकाॅज पंहुचने से पहले उसकी भी मौत हो गई थी। वहीं माता रुक्मणी कन्या आश्रम धनोरा के फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई अन्य 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

