खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य शासन के मंशानुरूप, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान किसानों को उनके धान को समर्थन मूल्य पर बेचने की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने का कार्य कर रहा है।
नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि जिले में 11 दिसम्बर तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 64,029 किसानों से 3,25,283.84 टन धान खरीदी गई है। इसके बदले में किसानों को 748 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केंद्रों में अब तक एक करोड़ 39 लाख 93 हजार से अधिक बारदाना प्राप्त हो चुका है। इसमें 75 लाख 59 हजार 258 नया बारदाना, 45 लाख 91 हजार 307 बारदाना मिलरों से प्राप्त हुआ है, जबकि 15 लाख 31 हजार 50 बारदाना पीडीएस से प्राप्त हुआ है। किसानों से भी 3 लाख 11 हजार 570 बारदाना प्राप्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 86 लाख 33 हजार 686 बारदाने का उपयोग किया गया है, और वर्तमान में 53 लाख 59 हजार 499 बारदाना शेष है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

