खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में सूदखोरी की चर्चा फिर एक बार र्चचा का विषय बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक ठेकेदार बिल्लू बजाज ने सूदखोर नानजी भाई चोपड़ा से 85 लाख का कर्ज लिया था, जो तीन साल में बढ़कर 12 करोड़ हो गया। प्रताड़ना के चलते उन्हें शहर छोड़कर रायपुर में रहना पड़ रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत आरबीआई रीजनल कार्यालय रायपुर सहित दिल्ली मुख्यालय काे किया है। इस पर नानजी भाई चोपड़ा ने कहा कि लेन-देन का विषय मेरे व बिल्लू के बीच का है। प्रताड़ना का आरोप निराधार है।
ठेकेदार बिल्लू बजाज का कहना है कि वर्ष 2019 में उसने नानजी भाई चोपड़ा से 85 लाख रुपये का ऋण लिया था। वर्ष 2022 में यह रकम बढ़कर करीब 12 करोड़ हो गई। चोपड़ा की हैंडराइटिंग में उपलब्ध खाते में जो हिसाब दर्ज है, उसमें चेक से ब्याज की रकम चोपड़ा की पुत्रवधू रीता के खाते में अंतरित की गई है। इसके बाद ब्याज की राशि लगातार बढ़ती रही। प्रताड़ना के चलते बजाज के परिवार को शहर तक छोड़ना पड़ गया। शिकायतकर्ता ने बिल्लू बजाज आरोप लगाया है कि चोपड़ा ने अपनी शर्तों और दरों पर एक अवैध बैंक संचालित कर रखा है। इसका न तो आरबीआइ से लाइसेंस लिया है न वित्त विभाग के नियमों का पालन कर रहा है। अवैध सूदखोरी के इस कारोबार में लेन-देन चोपड़ा और उसके स्वजनों के बैंक खातों से खुलेआम किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने सभी खातों की जांच करवाने की मांग की है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

