खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता मिली है।
टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि थाना क्षेत्र का पूर्व अपराधी नवभारत प्रेस के पीछे अपने हाथ में लोहे का चाकू रख कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी मौहदपारा निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना होकर मौके पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद अशफाक के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसे बिना अनुमति रखना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।
आरोपी- मोहम्मद अशफाक पिता मोहम्मद इशफाक, 32 वर्ष साकिन नव भारत प्रेस के पीछे, रजबंधा मैदान मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।
Trending
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

