नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम को इंसानी सेहत के लिए बेहद मुफीद माना जाता है। इस मौसम में कई सारी सब्जियां और फल आते हैं जिनका सेवन सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होता। इसी क्रम में आती है हरी मटर। सर्दियों में ताजी हरी सब्जियां मार्केट में खूब मिलती हैं और इनमें हरी मटर प्रमुख मानी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक, मैगनीज आदि तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हरी मटर के फायदे
विशेषज्ञ डॉक्टर ऐसा बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए हरी मटर काफी फायदेमंद होती हैं। इसका जीआई कम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। अगर आप भी बढ़ती शुगर से परेशान हैं, तो सर्दियो में हरी मटर जरूर खाएं। हरी मटर पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। मटर में घुलनशील फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करता है इससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
फाइबर और आयरन का स्त्रोत
हरी मटर फाइबर से भरपूर होती है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना हरी मटर खाते हैं, तो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे सूजन और पेट की अन्य समस्याओं से बच सकते हैं। हरी मटर से बनी डिशेज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह शाकाहारियों के लिए आयरन का अच्छा स्रोत हैं, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करती है।
पोषक तत्वों का भंडार
इटावा के पूर्व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.वी.के. गुप्ता लोकल 18 को बताते हैं की हरी मटर प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है हालांकि इसमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं काफी सारे पोषक तत्व होते हैं। मटर आहार का एक अच्छा घटक है, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी ज्यादा होती है। मटर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
इम्यूनिटी बढ़ती है
मटर में प्रचुर मात्रा में फोलेट भी पाया जाता है, जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। ये बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को विकसित करने में मदद कर सकता है। हरी मटर को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है, क्योंकि इसमें फ्लेविनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कैरोटीनॉयड और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

