खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर से आज लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत उच्चभट्ठी के आश्रित ग्राम निपनिया को अलग से ग्राम पंचायत बनाने की मांग केा लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। उन्होंने बताया कि उनके ग्राम वासियों की संख्या 1500 है। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चकरभाठा निवासी अजय पाल ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने जमाबंदी में जाति दुरूस्त कराने आवेदन सौंपा। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे। ग्राम खोंधरा के आदिवासियों ने धान खरीदी केन्द्र सीपत के प्रबंधक अमित कुमार वर्मा द्वारा हमाली की राशि भुगतान नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई केे लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थान को भेजा।
ग्राम पंचायत परसापानी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए सामग्रियों का परिवहन हेतु सड़क सही नहीं होने के वजह से आ रही पेशानियों के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम लालपुर निवासी रामधार यादव ने शासकीय हैण्डपंप से रूपेश यादव द्वारा निजी पाईप निकालने के संबंध में शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले को पीएचई विभाग को सौंपा। नगर पंचायत बोदरी के लोगों ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

