खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी बड़सेट्टी व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम बड़ेसट्टी बुरदापारा, करकापारा के मध्य नाला के पास के जंगल में 2 नक्सलियाें माड़वी मंगा पिता माड़वी पाण्डू निवासी ग्राम मूलेर, पटेलपारा थाना फुलबगड़ी एवं माड़वी भीमाराम पिता माड़वी रामा निवासी ग्राम मूलेर पटेलपारा थाना फुलबगड़ी, नक्सल संगठन में सक्रिय केरलापाल एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य काे गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सलियाें के निशानदेही से 1. टिफिन बम 01 नग लगभग 5 किग्रा. 2. इलेक्ट्रिक वायर लगभग 18 मीटर, 3. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 2 नग, 4. जिलेटिन रॉड 3 नग, 5. झोला 1 नग, 6. नक्सल पर्चा 6 नग, बरामद किया गया है। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों नक्सलियों के खिलाफ थाना फुलबगड़ी में अपराध क्रमांक 07/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

