नई दिल्ली। एडिलेड टेस्ट में भारत की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मच गई है। इस हार के कारण भारत अब पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया टॉप पर विराजमान हो गया है। बता दें कि कंगारू टीम ने एडिलेड में भारत को 10 विकेट से हराया है। इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समीकरण भी बदले हुए नजर आ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का प्वाइंट्स प्रतिशत नीचे गिर कर 57.29 पर आ गया है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। टॉप पर पहुंच चुकी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिशत अब 60.71 है। भारत की हार से दक्षिण अफ्रीका को भी एक स्थान का फायदा मिला है, जो 59.26 के प्वाइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर विराजमान है। अगर अफ्रीकी टीम दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को हरा देती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के साथ ही न्यूजीलैंड की फाइनल में जाने की उम्मीद खत्म हो गई हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड फिलहाल पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। श्रीलंका फिलहाल 50 के प्वाइंट्स प्रतिशत के चौथे चौथे स्थान पर विराजमान है। श्रीलंका के पास भी फाइनल में जाने का मौका है। यदि वह दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा देता है तो भी फाइनल में जाने के लिए उसे अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।
भारत के लिए फाइनल का समीकरण
भारतीय टीम को अगर बिना किसी टीम पर निर्भर रहते फाइनल में जाना है तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। भारत अब अधिकतम 146 पॉइंट्स हो सकते हैं और उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 64.03 से ऊपर नहीं जा सकता है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के फाइनल में जाने की उम्मीद चरम पर है क्योंकि उसके अभी पांच टेस्ट मैच बचे हुए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद उसे श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
भारत के लिए फाइनल में जाने परिस्थितियां इतनी मुश्किल हैं कि ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराने पर भी उसका फाइनल में जाना पक्का नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका अगर श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद पाकिस्तान को आगामी टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा देता है तो वह टेबल में टीम इंडिया से आगे निकल जाएगी। ऐसे में अफ्रीका फाइनल की जगह पक्की कर लेगा। वहीं दूसरे स्थान के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया में टक्कर देखने को मिलेगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

