खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भिलाई में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आने वाले लोग छत्तीसगढ़ में जहां भी होंगे, उन्हें वहां से निकाला जाएगा और बाहर भेजा जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में चलेगी।
विजय शर्मा ने कहा कि कोंडागांव जिले से 46 बांग्लादेशी अभी जेल में हैं। इसी तरह बस्तर से लगभग 500 और कवर्धा जिले से करीबन 350 बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर भेजा गया है। जहां भी बांग्लादेश से आए लोगों के रहने की जानकारी उन्हें मिलेगी, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
गृहमंत्री ने कहा कि अगर वह लोग गलत तरीके से यहां आए होंगे तो उनको गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में भी बांग्लादेशी लोगों के रहने की जानकारी मिली है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने का हमारा मुख्य उद्देश्य है। बस्तर ओलिंपिक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। उस दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई बड़ी योजनाओं की घोषणा करेंगे। साथ ही साथ यह भी आह्वान करेंगे कि जंगल में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सली मुख्य धारा से जुड़ें। वापस आकर समाज की सेवा की प्रक्रिया को अपनाएं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

