खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दाैरान आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की और सीधा संवाद करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से आसन्न नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका और आज छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुशासन है। नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को विजय का क्रम बरकरार रखना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करीब एक घंटे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रहे।
उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आगामी दोनों चुनाव महत्वपूर्ण है, जिसमें पूर्ण रूप से शक्ति लगानी है। श्री शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिसम्बर को होने वाले बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बस्तर की खेल प्रतिभाओं व युवा कौशल से देश और दुनियां परिचित हो, यही बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता निभायें। बस्तर की बेहतरी व नई पहचान दिलाने में अग्रणी रहें। बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन विधायक विनायक गोयल ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओछा, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, परिस बेसरा, फूल सिंह सेठिया, निर्भय दीवान, रंजीत पाण्डेय, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

