खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के टाकरागुड़ा निवासी अजर राम बघेल कई वर्षों से अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में खेती और मजदूरी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले मिटटी के कच्चे मकान होने के कारण रहने मे काफी असुविधा होती थी उनके लिये एक पक्का मकान बनाना असंभव था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत एक लाख 30 हजार रुपए की सहायता और अपनी मेहनत से अजर बघेल को पक्का घर मिल गया है। योजना के प्रावधानों के अनुसार आवास निर्माण के लिए मनरेगा के मजदूरी घटक की पूर्ति स्वयं हितग्राही मजदूरी के द्वारा कर सकता है। इसे ध्यान रखकर अजर ने परिवार के सदस्यों के साथ 95 मानव दिवस का कार्य अपने आवास निर्माण के लिए किया।
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत लाभान्वित होकर स्वयं का पक्का मकान बनाने के बाद अजर राम बघेल ने बताया कि वे पहले दो कमरे का कच्चा मकान मे निवासरत था। मिटटी और खपरे का घर होने के कारण बरसात के दिनों में छत से पानी का टपकना, फर्श पर नमी आना और दीवारों में सीलन से काफी दिक्कत होती थी। वहीं अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अजर ने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित हाेने से सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

