खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क़े निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश मे 26 जनवरी तक संविधान रक्षक अभियान क़े तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिस कड़ी मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार काे कार्यक्रम प्रभारी बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की मौजूदगी मे संविधान रक्षक रैली निकाली। रैली जिला मुख्यालय कोंडागांव में कांग्रेस भवन से निकलकर संविधान निर्मात्री सभा क़े अध्यक्ष देश क़े प्रथम क़ानून मंत्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर क़े मूर्ति मे माल्यार्पण कर गांधी चौंक, शीतला मंदिर, मंडी रोड, होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंची जहां पर संविधान रक्षक सभा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम प्रभारी एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि संविधान में हिन्दुस्तान की आत्मा है, इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। संविधान विरोधी ताकते संविधान की मूल भावनाओं से एक दशक से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस का संघर्ष ऐसी ताकतों का विरोध लगातार कर रहा है। भारत लोकतांत्रिक देश है, जिसके लिए संविधान एक पवित्र ग्रंथ के समान है, इसके साथ छेड़छाड़ की इजाजत किसी को नहीं दिया जा सकता है। कांग्रेस लगातार इस दिशा में लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हाेने इस कार्यक्रम को पार्टी संघठन द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान को गांव तक पहुंचाने की अपील की हैं।
कोंडागांव जिलाध्यक्ष झूमुक दीवान ने कहा की पिछले कुछ समय से देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, जिस तरह से लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी उसे लगातार कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ऐसे समय में ये बहुत जरूरी है कि हम सब एक साथ आएं और इस संविधान की रक्षा में अपना योगदान दें।
इस दौरान मौजूद रहे लखेश्वर बघेल, झूमूकलाल दीवान,बुधराम नेताम,श्रीमती राज मरकाम,भारत देवांगन,तरुण गोलछा,सकुर खान,रितेश पटेल,वर्षा यादव, रमिला मरकाम,तबस्सुम बानो,ब्रिज सोरी,संजय,करन, नरेन्द्र देवांगन, देवेंद्र कोर्राम,पीतांबर नाग,हरीश पारख,कपिलकांत नाग, हेमंत भोयर,योगेंद्र पोयाम,ललिता नेताम,आरती नेताम,राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, हरदास बघेल, बृज श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन एवं समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

