नई दिल्ली। पुष्पा 2′ के मेकर्स ने अभी-अभी एक बड़ी जानकारी दी है। मेकर्स ने जो बताया है वो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पहले दिन जो सुनामी लाई वो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म अपने पहले वीकेंड में एंट्री कर चुकी है और इसी के साथ फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है।
माइथ्री मूवी मेकर्स के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से पोस्ट कर बताया गया है कि पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
इसके पहले एनिमल के नाम था ये रिकॉर्ड
साल 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस में तबाही मचाई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ सिर्फ 6 दिन में कमा लिए थे। पुष्पा 2 से पहले रणबीर कपूर की एनिमल के नाम दुनियाभर में सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड था।
पुष्पा 2 ने बनाए कई रिकॉर्ड
पुष्पा 2 सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 164.25 करोड़ की ओपनिंग लेकर पहले दिन बवाल मचाई थी। साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 3 दिनों में इंडिया में अब तक 380 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके पीके, टाइगर जिंदा है, लियो, संजू और जेलर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर चुकी है।
पुष्पा 2 का बजट
पुष्पा 2 को करीब 500 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है और फिल्म ने इस बजट को पार कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द 1000 करोड़ का आंकड़ा टच कर लेगी।
पुष्पा के बारे में
पुष्पा 2 को डायरेक्टर सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने साल 2021 में इस फिल्म का पहला पार्ट बनाया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अहम रोल निभाए हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

