खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री मंत्री विजय शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लेने आज शनिवार काे जगदलपुर पहुंचे हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उनसे पत्रकाराें से चर्चा के दाैरन उन्हाेने बताया कि 15 दिसंबर को अमित शाह बस्तर ओलंपिक के फाइनल में शामिल होंगे। साथ ही नक्सल प्रभावित इलाके के एक पुलिस कैंप का भी दौरा करेंगे। अमित शाह बस्तर में एक रात गुजारेंगे। नक्सलियों को मार गिराने वाले बस्तर के जवानों से मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगे। उनसे बातचीत करेंगे साथ ही उनके साथ डिनर भी करेंगे, वहीं एलडब्ल्यूई (लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज़्म) की बैठक में शामिल होंगे। अगले दिन 16 दिसंबर को वे रायपुर के लिए निकलेंगे।
गृहमंत्री मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर में दो पूर्व सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या को नक्सलियों की कायराना करतूत बताते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों की हत्या करना बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि असम के कई पूर्व उग्रवादी अब मुख्यधारा में लौटकर समाज सेवा कर रहे हैं और कुछ विधायक भी बन गए हैं। इसी तरह यहां भी हथियार लेकर जंगलों में घूम रहे लोगों को भी मुख्यधारा में आने का निमंत्रण दिया गया है। उनसे पूछा गया कि क्या अमित शाह हिड़मा के पूवर्ती गांव जाएंगे ? तो उन्होंने कहा कि, वे उससे भी आगे जाएंगे।
उल्लेखनिय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आएंगे। वे यहां बस्तर ओलंपिक के फाइनल में शामिल होंगे। साथ ही नक्सलियों को मारने वाले जवानों के साथ भाेजन करेंगे। वहीं शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। खास बात है कि अमित शाह नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के इलाके में भी जा सकते हैं। विदित हाे कि हिड़मा के गांव से आगे तक सुरक्षाबलों ने कैंप स्थापित कर नक्सली लीडर हिड़मा के गढ़ को अपने नियंत्रण में ले लिया है। ऐसे में यदि अमित शाह वहां जाते हैं, तो देश के पहले गृहमंत्री होंगे जो नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले इलाके में पहुंचेंगे।
Trending
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी

