नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी पहचान ही धांसू छक्के लगाने से बनाई। अपनी इन्हीं काबिलियतों के चलते पूरन गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुके हैं।
CPL 2024 में पूरन बल्ले से तबाही मचाते हुए नजर आ रहे हैं। 29 सितंबर को निकोलस के बल्ले से फिर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। उन्होंने तूफानी शतक जमाया और अकेले के दम पर टीम को मैच भी जिताया।
दरअसल, CPL 2024 के 30वें मैच में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का मुकाबला गुयाना अमेजन वॉरियर्स से था। मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए त्रिनबागो की तरफ से निकोलस पूरन ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
उनके अलावा टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी खास रन नहीं बना सका। आंद्रे रसेल महज 9 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड खाता तक नहीं खोल सके। इस तरह पहले बैटिंग करते हुए त्रिनबागो की टीम ने 5 विकेट खोकर 211 रन बना लिए।
इसके जवाब में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 18.5 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई। टीम की तरफ से कोई बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से सबसे ज्यादा 36 रन निकले। शाई होप भी 26 रन पर आउट हो गए। इस तरह त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने अमेजन वॉरियर्स की टीम पर 74 रन की जीत दर्ज की।
इससे पहले निकोलस पूरन ने शतक जड़ने के साथ ही टी20 में एक नया रिकॉर्ड बनाया था। एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन (2024) बनाने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा था। पूरन ने टी20 में अब तक 2195 रन बना लिए हैं, जबकि मोहम्मद रिजवान 45 पारियों में 2,036 रन (2021) बनाए थे।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात

