खबर वर्ल्ड न्यूज-बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बालाघाट जिलें में अपने प्रवास के दौरान नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आईजी संजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नागेंद्र कुमार द्वारा जिलें में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन के उद्देश्य से तैयार की गई योजना के प्रजेंटेशन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को नक्सल गतिविधियों में जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में गश्त बढ़ाते हुए मुखबिर व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 36 वीं बटालियन, हॉक फोर्स सहित सभी विशेष बल को एक्टिव रखने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में परिवहन एवं स्कुल शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद भारती पारधी, विधायक शगौरव पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, विधायक मधु भगत, विधायक विक्की पटेल, पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, संभागायुक्त अभय वर्मा, कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी नगेंद्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
Trending
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
- नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
- नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
- राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था
- बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय
- जिला जेल मुंगेली में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षा-बंधन पर्व

