खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिसंबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो वहां पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इस बार जमकर ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं कुछ राज्यों में स्कूली छात्र सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

