खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अगले 3 दिनों में बस्तर संभाग के तीन जिलों में बादल रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिनों में रात का तापमान लगातार कम होगा, जिससे कई जगहों पर कड़ाके की ठंड महसूस हो सकती है।
दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजधानी और प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगेगी। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां हल्के बादल छाए रहेंगे। इस बीच धूप-छांव रहेगी। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। रात का तापमान हल्का गिर सकता है।
बता दें कि अरब सागर में तूफान फेंगल अब कमजोर हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है, लेकिन दक्षिण भारत में इसका असर कम है। दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बारिश हो रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

