नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ”पुष्पा 2: द रूल” की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। फिल्म 5 दिसंबर, 2024 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन दर्शक फिल्म को 3D वर्जन में एंजॉय नहीं कर सकेंगे।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि इस हफ्ते ‘पुष्पा 2: द रूल’ का 3D वर्जन रिलीज नहीं होगा। यानी दर्शक फिल्म सिर्फ 2D में रिलीज होगी। ना ही फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए 4 दिसंबर को मिडनाइट शो रखा जाएगा। यानी जो लोग हिंदी वर्जन में फिल्म का मिड नाइट शो एंजॉय करने की प्लानिंग कर रहे थे, अब उनके सारे प्लान पर पानी फिर गया है।
हिंदी वर्जन के लिए नहीं होगा मिड नाइट शो
तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘पुष्पा 2 का 3डी वर्जन इस सप्ताह रिलीज नहीं हो रहा है। पुष्पा 2 का 3डी वर्जन इस गुरुवार (5 दिसंबर 2024) को रिलीज नहीं होगा। 2डी वर्जन 5 दिसंबर 2024 को आएगा। इसके अलावा बुधवार की रात (4 दिसंबर 2024) को Pushpa 2 के हिंदी वर्जन के लिए कोई मिड नाइट शो नहीं होगा।
एडवांस बुकिंग में ‘पुष्पा 2’ ने छापे करोड़ों
‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का टाइटल ट्रैक समेत कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अंगारो, किसिक और पीलिंग्स जैसे गाने यूट्यूब पर पहले ही धमाल मचा रहे हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एडवांस बुकिंग भी पहले ही शुरू हो चुकी है जिसमें ये अब तक वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपए कमा चुकी है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम किरदार में नजर आएंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

