नई दिल्ली। आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से मशहूर फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति, युवाओं में नशे की लत समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की। सोनू सूद ने देश में नशे की चपेट में आ रहे युवाओं को लेकर भी चिंता जताई। एक्टर ने देश के सबसे साफ शहर इंदौर की तारीफ की और कहा, ‘यह काफी अच्छी बात है। यहां आकर अच्छा लगता है। इंदौर एक अच्छा संदेश दे सकता है।
सोनू सूद इंदौर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ की कामयाबी के लिए बाबा महाकाल का दर्शन करके आशीर्वाद लिया। सोनू सूद ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान अपकमिंग फिल्म ‘फतेह’ से जुड़ी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा, ‘फतेह 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म सफल हो, इसके लिए बाबा महाकाल का दर्शन करने और सफलता के लिए प्रार्थना करने आया हूं।
10 जनवरी को रिलीज होगी सोनू सूद
सोनू सूद ने बताया कि ‘फतेह’ आम जनता की समस्या पर आधारित है। युवाओं में बढ़ते नशे की लत को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनू सूद ने कहा, ‘ये एक बड़ी समस्या है। वहीं, बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के सवाल पर भी सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी। आमजन के ‘मसीहा’ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर बात करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा से हिंदू भाइयों के सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा।’ ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सोनू सूद कर रहे हैं। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य एक्टर्स अहम रोल में हैं।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

