खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा की दो दिवसीय संगठन बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चर्चा हुई।इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को नगरीय निकाय और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है।इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दी।
भाजपा की दो दिवसीय संभागवार बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि लगातार 2 दिनों से संगठन का महापर्व प्रारंभ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिए गए सदस्यता अभियान लक्ष्य को पार कर लिए हैं। संगठन से जुड़े सभी विषयों को लेकर बैठक में चर्चा हुई है। कल से लेकर आज तक सभी संभागों की चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिला है। सदयस्ता अभियान में अच्छे परफॉर्मेंस पर किरण सिंह देव ने कहा कि बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता अपना सम्पूर्ण समय दे रहे हैं। सभी के लिए सम्मान के कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलों में मंडलों में सम्मान किया जाएगा।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

