खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर लोगों में जागरूकता के लिए रैली और नाटक का मंचन किया गया। इसी तारतम्य में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा एक रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक के द्वारा लाेगाें काे जागरूक किया गया। लोगों को एचआईवी संक्रमित महिला भी एचआईवी मुक्त शिशु को जन्म दे सकती हैं। इस बात की जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई।
यह भी बताया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला एचआईवी जांच कराएं। डिमरापाल एवं महारानी शासकीय अस्पतालों में एचआईवी की गुप्त और मुफ्त जांच सेवा उपलब्ध है, इसकी भी जानकारी दी गई। इसके अलावा आज रविवार की सुबह दंतेश्वरी मंदिर के पास से एक दौड़ का आयोजन किया गया, जो मंदिर से होते हुए मेन रोड, एसबीआई चौक, चांदनी चौक, महारानी अस्पताल, संजय मार्केट होते हुए गुरूनानक चौक व अंत मे दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुई। दुनिया भर में प्रति वर्ष 1 दिसंबर को एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है, जो जानलेवा है, शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

