खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चक्रवाती तूफान फेंजल का असर समूचे बस्तर संभाग में दिख रहा है। तूफान की वजह से शनिवार सुबह से बस्तर अंचल में बादल छाए रहे, आज रविवार काे भी सुबह से ही अंचल में घने बादल छाये हुए हैं। इस बस्तर संभाग के कई जगहाें पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तूफान की वजह से न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री बढ़ गया है, जिससे परिणाम स्वरूप बस्तर अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड़ विगत दाे दिनाें से गायब हाे गई है।
वहीं जगदलपुर शहर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री पर पहुंच गया जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक था। वहीं अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। जब तक तूफान का असर रहेगा मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तापमान में गिरावट की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम सामान्य होने पर एक बार फिर पारा नीचे जाएगा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल के खाड़ी में बना चक्रवात फीजल के प्रभाव के कारण वातावरण में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से निम्न स्तर और मध्य स्तर के बादल छाए हुए हैं। बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
Trending
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

