नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ ने बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया गया। मूवी में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए।
फिल्म को रिलीज के पहले दिन एडवांस बुकिंग कमाई का पूरा फायदा मिला और मूवी ने तकरीबन 82.5 करोड़ से ओपनिंग की। हिंदी में भी फिल्म का बिजनेस धांसू हुआ। अब फिल्म के दूसरे दिन के भी अर्ली आंकड़े सामने आ गए हैं। दो दिनों में ही मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
जिस तरह से स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर धाक जमी हुई थी, उसे देखते हुए ये कहना काफी मुश्किल था कि कोई फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म के सिंहासन को हिला भी पाएगी, लेकिन जूनियर एनटीआर की फिल्म ने ये कर दिया। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने दो दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 120.7 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
दो दिनों में ही ‘देवरा: पार्ट 1’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने सिंगल डे पर शनिवार को तेलुगु भाषा में 27.55 करोड़, हिंदी में 9 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में 1.5 करोड़ और मलयालम में 25 लाख तक की कमाई की है। सभी भाषाओं में साथ हिंदी में भी फिल्म की रफ्तार काफी अच्छी है।
सिर्फ तेलुगु भाषा में ही कमा लिए हैं 100 करोड़ रुपए
देवरा पार्ट 1 सबसे अच्छा बिजनेस तेलुगु भाषा में कर रही है। दो दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने तेलुगु में 100.8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि हिंदी में फिल्म ने दो दिनों में 16.5 करोड़ तक की कमाई की है। इसके अलावा कन्नड़ में फिल्म ने टोटल 70 लाख, तमिल में 2.05 करोड़ और मलयालम में 65 लाख तक की कमाई जूनियर एनटीआर ने कर ली है। बाहुबली की तरह देवरा पार्ट 1 भी दो भागों में रिलीज होने वाली है।
Trending
- मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
- सुशासन तिहार: समदई पोटाई के घर लौटी खुशहाली
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा
- लाल पहाड़ियों के पीछे लौटी उम्मीद: दशकों बाद लावा गांव पहुँचा विकास, अब गाँव में ही मिलेगा 35 किलो मुफ्त राशन
- पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
- जशपुर में मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक
- सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील

