खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। 24 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 26 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक कबीरधाम में आयोजित है। जिसमे छत्तीसगढ़ से पांच जोन सम्मिलित होंगे जिनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा है, उक्त प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में अंडर 14 तथा अंडर 17 बालक बालिका के दो ग्रुप को सम्मिलित किया गया है।
वॉलीबॉल बालक वर्ग अंडर14 में गरियाबंद वॉलीबॉल ट्रेनिंग सेंटर गांधी मैदान के रुद्र राज फूलझेले, यश राज साहू, अर्श मेमन एवम बालिका वर्ग में अंशिका पांडे, काव्या अंडर 17 बालक वर्ग में राजीव मरकाम, कृतेष कश्यप, तन्मय बालिका वर्ग में रोजी खान, धरना यादव, सीमा साहू का चयन रायपुर जोन की टीम के लिए हुवा है जो कबीरधाम राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपना खेल का जौहर दिखाएंगे। इनकी इस सफलता के पीछे कोच संजीव साहू नगर खेल द्रोणाचार्य से सम्मानित अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम कोच सूरज राव महाडिक का विशेष योगदान है। नगर के खेल प्रेमी,जनप्रतिनिधि, व्यवसायी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुवे शुभकामनाएं दिए।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल

