खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय सेना के जवान पहुंचे रायपुर रेलवे स्टेशन। कलेक्टर तथा जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत। 5 एवं 6 अक्टूबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में दिखाएंगे अपना जौहर।
दो दिन चलेगा कार्यक्रम
जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी 5 व 6 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका नाम है नो योर आर्मी। इसमें भारतीय सेना के बारे में युवाओं को आम नागरिकों को जानने का मौका मिलेगा।
सेना के हथियार और उपकरण दिखाए जाएंगे
यह छत्तीसगढ़ में होने वाला अनोखा आयोजन है। इसमें आम जनता को सेना के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को इसे दिखाने की व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय सेना के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन होगा।
इनमें की टैंक्स, इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स, आर्टिलरी गन्स और एयर डिफेन्स गन्स दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन 5 अक्टूबर की शाम सेना के बैंड द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य म्यूजिकल शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जबलपुर और वाराणसी से आए मिलिट्री बैंड्स शामिल होंगे।
Trending
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान

