नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी और फिरौती के मामले में रायपुर से गिरफ्तार किए गए फैजान खान को बांद्रा कोर्ट से जमानत मिल गई है। मुंबई पुलिस से फैजान को रायपुर से गिरफ्तार किया था।
फैजान खान को आज 12वें कोर्ट ( के.सी. राजपूत, जेएमएफसी) से जमानत मिली। वकील प्रजापति और विराट वर्मा ने अपनी दलीलें रखीं। जिसमें 2 घंटे की बहस के बाद फैजान खान को जमानत दिया गया।
शाहरुख खान को लेकर जुटाई थी जानकारी
फैज़ान खान ने एक्टर शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात जवानों और बेटे आर्यन खान के बारे में जानकारियां निकाली थी। एक अधिकारी ने बताया की आरोपी ने शाहरुख की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च करके कई जानकारियां इकट्ठा की थी। आरोपी के पास मौजूद दूसरे मोबाइल की जब बारीकी से जांच की गई तो उसके इंटरनेट हिस्ट्री से इसका खुलासा हुआ है।
बता दें मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 5 नवंबर को शाहरुख खान के नाम की धमकी भरा कॉल आया था।एक अज्ञात शख्स कॉल करता है और कहता है शाहरुख मन्नत बैंडस्टैंड वाला है ना,उसने अगर 50 लाख नहीं दिया तो उसको में मार डालूंगा। जब कॉलर से पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उसने कहा मेरे लिए ये मैटर नहीं करता। मेरा नाम हिंदुस्तानी है,धमकी भरे कॉल के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई। कॉलर का ट्रेस हुआ तो वो रायपुर का पता चला। बांद्रा पुलिस ने रायपुर से आरोपी वकील को गिरफ्तार किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म डंकी में नजर आए थे। अब वो बेटी सुहाना के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

